शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में 15 साल की लड़की ने पड़ोसी महिला को चाकू घोंपकर मार डाला!

नई दिल्ली। शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के फर्श बाजार इलाके में महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को पकड़ा है। झगड़ा पानी भरने को लेकर हुआ था। झगड़े में पहले मृतका सोनिया उर्फ सोनी ने नाबालिग लड़की का हाथ मरोड़ दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी सुरेंद्र चौधरी के अनुसार 12 अप्रैल की रात 10.59 बजे पुलिस को एक महिला को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। खबर मिलने पर पुलिस की टीम भीकम सिंह कॉलोनी स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर पहुंची। कमरे में सतबीर की पत्नी सोनी को खून से लथपथ हालत में देखा। उनकी कलाई पर चाकू लगने के दो से तीन निशान थे और पेट पर एक घाव था।
पुलिसकर्मियों ने सोनी को तुरंत हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि सोनी का पड़ोसी महिला और उनकी 15 साल की बेटी के साथ झगड़ा हुआ था। क्राइम और फरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। सोनी के पति ने पड़ोसी दंपति और उनकी बेटी पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष पर खुद ही चोट पहुंचाने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि शाम करीब 7.30 बजे मृतका सोनी का पड़ोसी महिला और उसकी बेटी के साथ पहली मंजिल के नल से पानी भरने को लेकर झगड़ा हुआ था। मारपीट के दौरान सोनी ने लड़की का हाथ मरोड़ दिया था। लड़की इलाज के लिए हेडगेवार हॉस्पिटल पहुंची। लड़की के हाथ का एक्सरे हुआ। इसके बाद लड़की और उसकी मां अपने कमरे में लौट आई। इस बीच सोनी का फिर से उनसे झगड़ा हुआ। मारपीट के दौरान सोनी को पड़ोसी महिला की लड़की ने चाकू मार दिया। इस खुलासे के बाद लड़की को पकड़ लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button