फतेहपुर में दरोगा ने सरकारी पिस्टल से खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव निवासी मनोज कुमार गौड़ (55) ने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आत्महत्या का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, जलाला गांव निवासी मनोज कुमार गौड़ वर्तमान में लखनऊ के बिजनौर में निजी मकान बनाकर परिवार सहित रहते थे। पिता रामऔतार गौड़ गांव जलाला में रहते हैं। मनोज दीवान से दरोगा बने थे और इस समय उनकी तैनाती सीतापुर के थाना मछरेहटा में थी। शुक्रवार सुबह उन्होंने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पुलिस कर्मी उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वह पांच महीने से इसी थाने में तैनात थे।
पिता रामऔतार ने बताया कि खुद ही गोली मारकर आत्महत्या की सूचना आई है। मौके पर पहुंचकर सच्चाई पता चलेगी। मृतक की पत्नी गीता देवी, दो पुत्र आकाश व शिवेंद्र और पुत्री आंचल हैं। मां की दस वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। मृतक के सात बहनें व एक छोटा भाई हैं। पिता मजदूरी का काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button