लखनऊ के स्टार ग्रुप की महिलाओं ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। हर वर्ष सम्पूर्ण विश्व में 08 मार्च को “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस” मनाया जाता है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी के आह्वान पर, यह दिवस सबसे पहले 28 फ़रवरी 1909 को मनाया गया। इसके बाद यह फरवरी के आखिरी इतवार के दिन मनाया जाने लगा। 1910 में सोशलिस्ट इंटरनेशनल के कोपेनहेगन सम्मेलन में इसे अन्तर्राष्ट्रीय दर्जा दिया गया। उस समय इसका प्रमुख ध्येय महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिलवाना था, क्योंकि उस समय अधिकतर देशों में महिला को वोट देने का अधिकार नहीं था। भारत में भी 08 मार्च को “महिला दिवस” मनाया जाता है। पूरे देश में इस दिन महिलाओं को समाज में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है और समारोह आयोजित किए जाते हैं।
इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आशियाना लखनऊ के स्टार ग्रुप ने महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टार ग्रुप की महिलाओं का स्वागत किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित संवाद में जुटी विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं ने इस बात पर जोर दिया कि वे सशक्त हैं। इस संवाद की शुरुआत आपसी मेल-जोल और एक फोटो सेशन से शुरू हुई। इसके बाद स्टार ग्रुप की संचालिका श्रीमती प्रवीणा ने सबको अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और संबोधित करते हुए कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः अर्थात जहां नारी की पूजा होती है वहीं देवता निवास करते हैं। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल हुई सभी महिलाओं ने अपने विचारों को सबसे साझा किया और डांस किया गीत गाए, इसके बाद मलिन बस्ती में जाकर बेटियों और महिलाओं को गोष्टी के माध्यम से साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने के तरीकों पर चर्चा की। करीब 200 महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन श्रीमती राधा द्वारा दिए गए एवं श्रीमती प्रवीणा द्वारा छोटे बच्चो को कॉपी, पेंसिल आदि वितरित किए। कार्यक्रम के बाद महिलाओं ने स्वयं के व्यक्तित्व को एक शब्द में बखान करते हुए शक्ति और सकारात्मकता से जोड़ा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button