ससुर ने कुल्हाड़ी मारकर धड़ से अलग किया बहू का सिर

आगरा,(उत्तर प्रदेश)। आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां चूल्हे पर खाना बना रही अपनी पुत्रवधु को एक ससुर ने कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर बहू की गर्दन धड़ से अलग कर दी और इसके बाद वह खुद ही थाने गया। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
थाना किरावली के मलिकपुर के रहने वाले रघुवीर सिंह चाहर ने मंगलवार सुबह सात बजे 26 साल की अपनी पुत्रवधु प्रियंका की हत्या कर दी। पुलिस को सिर काटने की जानकारी मिली तो अफरा-तफरी मच गई। जब मृतका के परिजन बेटी के ससुराल पहुंचे तो शव की हालत देखकर अवाक रह गए। उन्होंने मथुरा हाईवे को जाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने किसी तरह नाराज परिजनों को समझाकर रास्ता खुलवाया है।
पुलिस में है प्रियंका का पति
मथुरा मोगर्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले धर्मसिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी रघुवीर चाहर के बेटे गौरव से की थी। गौवर सिंह 2018 बैच के आरक्षी हैं। वर्तमान में उसकी तैनाती फर्रुखाबाद में है। गौरव की पत्नी प्रियंका और दो बच्चे गांव किरावली के गांव मलिकपुर में ही रहते हैं। सुबह सात बजे रघुवीर सिंह ने प्रियंका की हत्या कर डाली। उस समय प्रियंका खाना बना रही थी।
पारिवारिक कलय के बीच हुई हत्या
आरोपी रघुवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि प्रियंका उसका सम्मान नहीं करती थी। रोजाना घर में विवाद होता था। इसी बात से रघुवीर उससे नाराज रहता था। सुबह भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से से भरे बैठे रघुवीर ने कुल्हाड़ी से प्रियंका पर हमला कर दिया। प्रियंका वहीं ढेर हो गई। उसकी गर्दन पर कई वार किए। जिससे उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई।
बड़ी बहू को भी मारने भागा था आरोपी
प्रियंका की हत्या के बाद घर में चीख पुकार मच गई। बड़ी बहू से शोर मचाया तो रघुवीर उसे भी मारने के लिए दौड़ा था। उसकी बमुश्किल अपनी जान बचाई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। प्रियंका के पिता ने बताया कि प्रियंका की शादी आठ साल पहले की थी। उसके दो बेटियां हैं। बड़ी 5 साल की और छोटी डेढ़ साल की है। पुलिस उपायुक्त सोनम कुमार ने बताया कि आरोपित गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button