कानपुर के रॉयल गैलेक्सी होटल में युवती से दुष्कर्म, मैनेजर ने वारदात को दिया अंजाम

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कानपुर में बीते शुक्रवार को होटल मैनेजर ने महिला कर्मचारी के साथ कमरे में जबरन रेप किया। विरोध करने पर नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मैनेजर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर गोविंद नगर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 354, 294, 506 में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही बयान दर्ज कराए हैं।
गोविंद थाना क्षेत्र स्थित रॉयल गैलेक्सी होटल में विशाल वर्मा सीनियम मैनेजर के पद पर कार्यरत है। होटल में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने मैनेजर पर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि मैनेजर विशाल वर्मा मुझसे हमेशा अश्लील और आपत्तिजनक बाते करते थे। मैं उसकी बातों को नजरअंदाज करती रहती थी। क्यों कि मुझे नौकरी करनी थी, और अपना परिवार चलाना था।
पीड़िता का आरोप है कि विशाल वर्मा कभी सीने में तो कभी पीछे हाथ मारते रहते थे। विरोध करने पर विशाल हमेशा नौकरी से निकालने की धमकी देता था। बीते शुक्रवार को विशाल ने मुझसे कमरा साफ करने को कहा। जब मैं रूम की सफाई कर रही थी, इसी दौरान विशाल पीछे से आया और मुझे दबोच लिया। मेरे साथ जबर्दस्ती करने लगा। विशाल ने रूम बंद कर मेरे साथ जबरन रेप किया।
पीड़िता ने बताया कि रेप के बाद विशाल ने धमकी दी थी कि यदि किसी को कुछ बताया तो तुम्हारी नौकरी चली जाएगी। इसके साथ ही मैं तुम्हारा भविष्य बर्बाद कर दूंगा। एसीपी अमरनाथ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म् और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। इसके साथ ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button