हिंदू युवक को मुस्लिम मानकर कब्रिस्तान में दफनाया, परिजनों के पहुंचने पर जमकर बवाल

हाथरस/उत्तर प्रदेश। हाथरस जिले में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है जहा लावारिश हालत में मिले एक युवक के शव को समाज सेवी संस्था द्वारा मुस्लिम मानकर कब्रिस्तान में दफना दिया गया। मामला 26 फरवरी का है जहा एक अज्ञात युवक के शव को मुरसान गेट स्थित कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। अब इस युवक के परिवार के लोग उसे खोजने-खोजते यहां आ गए। मृतक युवक हिंदू निकला। अब उसके परिवार के लोग यह मांग कर रहे हैं कि कब्र से शव को निकलवाकर उनकी सुपुर्दगी में दिया जाए। देर शाम तक कब्रिस्तान के बाहर मृतक परिवार लोग मौजूद थे।
हाथरस जिले की सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव खेरिया में 23 फरवरी को रेलवे ट्रैक के पास एक खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। 72 घंटे में भी जब मृतक की पहचान नहीं हो पाई तो उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया।
पोस्टमार्टम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि मृतक युवक मुस्लिम है। जिसके बाद एक समाजसेवी संस्था जोकि अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार करती हैं। इस समाजसेवी संस्था के लोगो की मदद से 26 फरवरी को मुरसान गेट स्थित कब्रिस्तान में शव को दफना दिया गया। अब मृतक की पहचान 40 वर्षीय अमित हरिजन निवासी लुमडिंग जिला होजई असम के रूप में हुई।
अमित की ससुराल पुरानी दिल्ली में थी और वह 21 फ़रवरी अपने घर से अपनी पत्नी को बुलाने के लिए निकला था। लेकिन वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो परिवार के लोग खोजते खोजते सहपऊ थाने पहुंच गए और शव की पहचान कर ली। यहां आकर इन्हें पता चला कि शव को दफन कर दिया गया है। इनके भाई और अन्य परिवार के लोग आज शाम को कब्रिस्तान पहुंच गए।
इन लोगों की यह मांग थी कि शव को कब्र से निकलवाकर उनके सुपुर्द किया जाए। वह हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करना चाहते हैं। शव को अपने साथ ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा सहित कई अन्य लोग भी उनके साथ थे। मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोग भी कब्रिस्तान में मौजूद थे। अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button