स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चिकित्सकों को अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा देना हुआ अनिवार्य

नोएडा। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी चिकित्सकों को अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण अब सरकार को बताना होगा। जिन चिकित्सकों ने चल अचल संपत्ति का विवरण नहीं दिया है, उनकी पदोन्नति नहीं की जाएगी। जिले में लेवल एक के केवल एक चिकित्सक का विवरण ही अपलोड किया गया है।
निदेशक प्रशासन डॉ राजा गणपति आर ने 21 विभागों को पत्र जारी किया है। इसमें सभी सभी राज्यों कर्मचारियों की चल अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक ने पत्र में कहा कि विवरण जमा न करने वाले लेवल एक चिकित्सकों की पदोन्नति के प्रकरणों पर विचार नहीं किया जाएगा।
29 चिकित्सक सीएमओ कार्यालय में कार्यरत
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सीएमओ कार्यालय में लेवल एक के 29 चिकित्सक कार्यरत हैं, जबकि एक चिकित्सक चाइल्ड पीजीआई में तैनात है। सीएमओ कार्यालय में तैनात लेवल एक चिकित्सकों का अभी तक चल अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। इससे इन चिकित्सकों की पदोन्नति पर तलवार लटक गई है।
संपत्ति का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश
सीएमओ का कहना है कि मुख्यालय से सभी कर्मचारियों, चिकित्सकों की चल-अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यालय के निर्देशानुसार धीरे-धीरे सभी की चल अचल संपत्ति का विवरण पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button