भाजपा का 47वां स्थापना दिवस ‘राष्ट्र प्रथम, सेवा ही संगठन’ संकल्प के साथ मनाया गया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को दोहराया

उत्तर पूर्वी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे देश में धूमधाम से मना रही है। इस अवसर पर 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक पार्टी कार्यालयों में ध्वजारोहण, बैठकों और जनसंपर्क अभियानों सहित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी ने संदेश के माध्यम से बताया कि यह आयोजन ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ किया जा रहा है तथा सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार का भी आग्रह किया गया है।
विधायक अजय महावर ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का झंडा फहराकर राज्य और जिला स्तर पर सभाएं तथा पैदल मार्च निकाले जा रहे हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम चौहान ने बताया कि उत्तर-पूर्वी जिला सदैव स्थापना दिवस को दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण के साथ बड़े उत्साह से मनाता है।
मंच का संचालन महामंत्री गुलाब सिंह राठौर ने किया और अध्यक्षता सचिन मावी ने की। इस अवसर पर यह भी कहा गया कि 7 से 12 अप्रैल के बीच ‘गांव/बस्ती चलो अभियान’ के तहत जनप्रतिनिधि जनसंपर्क करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करेंगे।
मीडिया प्रभारी दीपक चौहान ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक विस्तार और विचारधारा अंत्योदय व सेवा भाव पर आधारित है। स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को दोहराने का अवसर है।
स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं के घरों, बूथों, जिला मुख्यालय और प्रदेश मुख्यालय में नया ध्वज फहराया गया। इस मौके पर राहुल गौड़, योगेंद्र राजोरा, विनोद जायस, आनंद त्रिवेदी, रंजन त्यागी, प्रमोद गुप्ता, बृजेश सिंह, रेखा रानी, नेहा उप्रेती, नवनीता गुड़िया, राजू बंसल, सौरभ चातक और अमर राय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button