चंडीगढ़ के पुलिस इंस्पेक्टर पति-पत्नी के घर सीबीआई की रेड, छापेमारी में मिले सिर्फ 5000 रुपये

चंडीगढ़/एजेंसी। सीबीआई ने चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर हरिंदर सेखों और उनकी पत्नी इंस्पेक्टर परमजीत सेखों के सेक्टर-36 स्थित उनके घर पर रेड की है। इसके अलावा सेखों के भाई के घर पर भी छापेमारी की है। हालांकि, रेड के दौरान सीबीआई को 5000 रुपए से भी कम की राशि मिली है। अब सीबीआई इनके बैंक लॉकर खंगागने जा रही है। बताया गया कि सीबीआई के पास एक शिकायत आई थी कि सेखों के पास आय से ज्यादा संपत्ति है, जिसकी पिछले दो माह से सीबीआई गुपचुप जांच कर है। सीबीआई ने प्राथमिक आय से ज्यादा संपत्मि का केस जांच शुरू कर दी है। मामले में अभी किसी भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बता दें कि सीबीआई ने इंस्पेक्टर हरिंदर सेखों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर लिया है। सीबीआई को उनके पास आय से अधिक संपत्ति होने का शक है जिसे लेकर सीबीआई ने काफी पहले ही जांच शुरू कर दी थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद सीबीआई ने सेखों के सेक्टर-36 स्थित घर पर सर्च के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज एकत्रित किए। सेखों का नाम पिछले साल 7 लाख रुपए की रिश्वत के मामले में सामने आया था। तब सीबीआई ने पीसीआर में तैनात हेड कांस्टेबल और दो बिचौलियों को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था।
सीबीआई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सीबीआई इंस्पेक्टर सेखों की पत्नी परमजीत कौर की भी आय से अधिक संपत्ति की पड़ताल कर रही है। परमजीत भी चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टर है। शुक्रवार को सीबीआई की टीम सुबह 9 बजे सेखों के सेक्टर-36 स्थित घर पहुंची थी। तब हरिंदर सेखों घर पर नहीं थे। केवल उनकी पत्नी और नौकर घर पर थे। वहां सीबीआई की टीम ने करीब 7 घंटे तक जांच की। उनके घर से कई अहम दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button