आजमगढ़ में कोटेदार पर गिरी गाज, संगीन धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज

आजमगढ़,(उत्तर प्रदेश)। बीते दिनों पत्रकार जितेंद्र मौर्य को कोटेदार गुफरान के द्वारा फर्जी तरीके से वसूली का आरोप लगाया गया था और जूते मारने की बात कही गई थी। इसके बाद आजमगढ़ कोतवाली में कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। अब इस मामले में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने इसकी घोर निंदा की है। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने एक गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें काफी संख्या में पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के प्रदेश सचिव दीपक उपाध्याय ने बताया कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है। इस तरीके से एक कोटेदार द्वारा पत्रकार पर बिना किसी तथ्य के फर्जी वसूली का आरोप लगाते हुए जूते से मारने की बात करना सरासर गलत है। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत पत्रकार जितेंद्र मौर्य के साथ है।
अगर कोटेदार गुफरान अहमद को जेल नहीं भेजा गया तो पूरा राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत आजमगढ़ में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश मे विरोध करते हुए आंदोलन करेगा। इसलिए मैं शासन प्रशासन से मांग करता हूं कि ऐसे माफिया और दबंग प्रवृत्ति के कोटेदार को जो ऑन कैमरा मीडिया के सामने एक पत्रकार को जूते से मारने की धमकी देता है ऐसे कोटेदार गुफरान को तत्काल सलाखों के पीछे भेजा जाए गुफरान अहमद के इस कुकृत्य से पूरे पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है। देश के चौथे स्तंभ को गुफरान अहमद के द्वारा जो धमकी दी गई है इससे यह साफ जाहिर होता है कि कहीं न कहीं निष्पक्ष लेखनी को गुफरान के द्वारा प्रभावित किया गया है। इस मौके पर मंडल प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा, विनोद सिंह, अशोक चौहान, दीपक उपाध्याय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, जितेंद्र मौर्य, मनोज दुबे, अर्जुन कुमार, सरस्वतानंद सिंह, शशि भूषण शर्मा, शरद गुप्ता, सबलू राजभर सहित काफी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button