चार साल से गायब बच्ची का इंस्टाग्राम पर मिला सुराग, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर/छत्तीसगढ़। प्रदेश में गायब हुए बच्चों की ढ़ूंढ़ने के लिए पुलिस ऑपरेशन मुस्कान चला रही है। जिसके तहत बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र की 16 साल की गायब किशोरी को पुलिस ने ढ़ूढ़ा है। किशोरी परिजनों को बिना बताए दिल्ली चली गई थी। परिजनों ने पुलिस में बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस बच्ची की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को इंस्टाग्राम पर बच्ची के सुराग मिले।
दरअसल, 25 अप्रैल 2019 को कोनी थाना में एक 16 साल की नाबालिग लड़की के चाचा ने उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बच्ची का अपहरण होने की आशंका व्यक्त की थी। जिसके बाद पुलिस लगातार बच्ची की तलाश कर रही थी लेकिन चार साल भी बच्ची का कुछ पता नहीं चला।
कुछ दिनों पहले गांव का कोई व्यक्ति इंस्टाग्राम पर बच्ची की आईडी होने की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को बताया। साइबर सेल से पता चला की बच्ची दिल्ली में रह रही है। पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंचकर बच्ची को सकुशल वापस लाई है। बच्ची से पूछताछ करके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button