एसपी उदय शंकर सिंह की अध्यक्षता में खखरेरू थाने में पीस कमेटी की मीटिंग हुई आयोजित

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। क्षेत्र की पुलिसिंग ब्यवस्था व पुलिस की आवाम के प्रति ब्यवहारिक कार्यशैली की सत्यता को परखने के लिए मंगलवार को खखरेरु कस्बे स्थित रॉयल गेस्ट हॉउस में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्री एसपी उदय शंकर सिंह ने की बैठक में नगरीय ब्यापारियों के साथ क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों व सभ्रांत लोगो ने प्रतिभाग किया।
बैठक का शुभारंभ एसपी श्री उदय शंकर सिंह ने उपस्थित ग्राम प्रधानों व ब्यापारियों व अन्य लोगो से परिचय आदान प्रदान के साथ किया।
इस पश्चात उन्होंने मौजूद लोगों से स्थानीय पुलिस की ब्यवहारिक कार्यशैली व अपराध नियंत्रण की सत्यता के बावत विस्तृत जानकारी हांसिल की। साथ ही लोगो से उनकी समस्याओं के बावत जानकारी हांसिल कर समस्याओं के निस्तारण के दिशा निर्देश मातहत पुलिस कर्मियों को दिये। साथ ही थाना प्रभारी समेत सभी हल्कों के इंचार्जों व महिला एवं पुरुष सिपाहियों को फरियादियों के साथ मानवीय एवं मित्रवत ब्यवहार करने व अपराधियो के साथ सख्ती से पेश आने व बुज़ुर्गजनों एवं महिलाओं के साथ शालीनता व अदब से पेश आते ही उनसे उनकी समस्याएं जान समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिशा निर्देश दिये।
साथ ही सभी हल्का इंचार्जों व बीट के सिपाहियों को क्षेत्र में भृमणशील रहते हुए अपराधियो पर पैनी निगाहें गड़ाए रखने एवं उन्हें किसी प्रकार की आपराधिक वारदात को कारित करने के पहले पुलिसिया सबक सिखाए जाने व छोटे छोटे विवादों को गम्भीरता से लेकर उनका त्वरित निस्तारण कराये जाने साथ ही महिला अपराधों के प्रति विशेष सजग रहने व सभी प्रकार के जरायम के कारोबार जुआ, अवैध शराब मादक पदार्थो के बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दिशा निर्देश देने के साथ किसी पुलिस कर्मी की संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्यवाही करने के लिए भी चेताया। श्री सिंह ने गोष्ठी को सम्भोधित करते हुए पिछली गोष्ठी पर दिए गए कार्यों को बारीखी से परखा जिसमे में मुख्य मुद्दा सीसीटीवी कैमरे कहा और कितने जगह लागए गए। हलाकि एसपी के सामने क्षेत्रीय लोगों ने थाना प्रभारी की पुलिसिंग कार्य के तरीफो के झड़ी लगा दी अल्बब्ता अंत में एसपी उदय शंकर ने पुलिसिया कार्य को मात्र तीस परसेंट ही बताया। कुछ ग्राम प्रधानों को उनके अच्छे कार्य को देखते हुए एसपी द्वारा उन्हें साल पहना कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक से अपराध नियंत्रण में जन सहयोग लेने व जनता से सीधे समन्वय स्थापित करने के दिशा निर्देश दिये। इस दौरान एसपी श्री सिंह ने नगरीय ब्यापारियों के साथ ग्राम प्रधानों व जन सामान्य से अपने अपने घरों व दुकानों के अंदर व बाहर सीसी टीवी कैमरे अवश्य लगवाए जाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सीसी टीवी कैमरों की मदद से हर एक अपराधी को पकड़ने में पुलिस को काफी सहूलियत मिलती है। साथ ही अपराधियो के लिए अपनी पहचान छिपाना मुश्किल होता है। जिससे उनके हौशले भी पस्त होंगे।
बैठक के दौरान कुछ क्षेत्रीय ग्रामीणों ने गांव के आम रास्तों में जानवर बाँधे जाने व पालतू जानवरों को अन्ना किये जाने की शिकायत की।
जिस पर एसपी श्री सिंह ने थाना प्रभारी निरीक्षक को ऐसे लोगो को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर एसपी उदय शंकर सिंह, सीओ ब्रज मोहन,थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव, नगर अध्यक्ष ज्ञान चन्द्र केशरवानी बुद्दा महाराज,व समस्त नगरीय ब्यापारी, क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, सभासद, स्थानीय व क्षेत्रीय सभ्रांत महिलाऐं समेत थाने में तैनात समस्त महिला/पुरुष पुलिस कर्मी व पत्रकार बन्धु मौजूद रहे।




