नोएडा के यथार्थ अस्पताल पर आयकर विभाग की छापेमारी, करोड़ों रुपये की टैक्स हेराफेरी का आरोप

नोएडा/उत्तर प्रदेश। नोएडा में एक नामी अस्पताल पर आईटी की रेड लगने की खबर सामने आई है। स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में देश के बड़े अस्पताल समूहों में से एक यथार्थ अस्पताल पर आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे से छापेमारी शुरू कर दी है। टैक्स की चोरी के मामले में शिकायत के बाद नोएडा के यर्थाथ समूह पर आयकर विभाग अधिकारियों ने छापेमारी की है। आईटी को लगातार टैक्स में हेर-फेर और अनएकाउंटेंट ट्रांजेक्शन की शिकायत मिल रही थी। दिल्ली यूनिट की आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है।
यथार्थ अस्पताल का जनपद गौतमबुद्ध नगर में 3 ब्रांच है, जिनमें पहली ब्रांच नोएडा के सेक्टर-110 में है। वहीं दूसरी ब्रांच ग्रेटर नोएडा के ओमेगा सेक्टर में है जबकि तीसरी ब्रांच ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बिसरख में बनी है। छापेमारी करने पहुंची इनकम डिपार्टमेंट की टीम ने अस्पताल पहुंचकर एडमिन और तमाम बड़े अधिकारियों के यहां छापेमारी शुरू कर दी है। यथार्थ हॉस्पिटल पर टैक्स चोरी और करोड़ों रुपए की हेर फेर करने का आरोप है।
अधिकारियों के घर पर भी छापेमारी
यर्थाथ ग्रुप के नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा कई अन्य स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई। इसमें आयकर विभाग की नोएडा यूनिट की भी मदद ली जा रही है। छापेमारी लंबी चलने की उम्मीद है। बता दें, कि नोएडा का ये सबसे बड़ा दूसरा अस्पताल का ग्रुप है। इससे पहले मेट्रो और नियो अस्पताल पर भी आयकर विभाग की छापेमारी हो चुकी है। छापेमारी करने पहुंची आयकर विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर एडमिन और तमाम बड़े अधिकारियों के यहां छापेमारी शुरू कर दी है।
तीन दिन तक चलेगी रेड!
अस्पताल की इनडोर और आउटडोर ओपीडी में मरीजों को कोई परेशानी नहीं है। बता दें दिल्ली यूनिट की कई टीम इस रेड को कंडक्ट कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये छापेमारी दो से तीन दिन तक भी चल सकती है। छापेमारी पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर यथार्थ अस्पताल समूह ने टैक्स में कितने करोड़ रुपए की हेरा-फेरी की है और उन अनअकाउंटेड ट्रांजेक्शन आखिर क्यों किए गए हैं। आईटी डिपार्टमेंट की छापेमारी के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसलिए रेड से जुड़े अधिकारी इसका पूरा ख्याल रखे रहे हैं। हॉस्पिटल में भर्ती पेशेंट और ओपीडी के पेशेंट पर इस रेड का किसी भी तरह का असर नहीं पड़ रहा है। यह सभी सुविधाएं सुचारू रूप से जारी है
2400 करोड़ की संपत्ति
जानकारी के मुताबिक जिस यथार्थ अस्पताल पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है, उस यथार्थ अस्पताल का मालिक अरबपति है। हाल ही में प्रकाश में आए देश के अरबपतियों की सूची में नोएडा के जिन 11 अरबपतियों का नाम सामने आया था। उसमें यथार्थ अस्पताल के मालिक कपिल कुमार त्यागी Qj अजय कुमार त्यागी के नाम प्रमुखता से सामने आए थे। इन दोनों की कुल दौलत 2400 करोड़ से भी अधिक की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह पूरी दौलत कैसे कमाई गई है। इसकी छानबीन करने के लिए आयकर विभाग ने छापा मारा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button