गाजियाबाद में दिनदहाड़े हत्या: बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, बुलेट सवार ने तोड़ा दम

गाजियाबाद। लोनी कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने जितेंद्र (45) पुत्र रणवीर निवासी अगरौला गांव की गोली मारकर हत्या कर दी। जितेंद्र बुलेट लेकर अगरौला गांव से लोनी तिराहा की तरफ आ रहा था।
जितेंद्र के चाचा के लड़के दिनेश की करीब डेढ वर्ष पूर्व पचायरा गांव मार्ग पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दीपक अगरौला गैंग के सदस्य मदन समेत अन्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
पुलिस ने मदन समेत के आरोपियों को जेल भेजा था। दिनेश हत्याकांड में जितेंद्र पैरवी कर रहा था। कुछ दिन पूर्व मदन जेल से छुटकारा आया था। एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने बुलेट सवार जितेंद्र पर ताबड़तोड़ 5 से 6 राउंड गोली चलाई। जितेंद्र की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button