सुबह, दोपहर या शाम…किस टाइम न खाएं केला? इन बातों रखें ख्याल, नहीं होंगे बीमार!

केले में भरपूर कैल्शियम, कार्ब्स और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए, केला खाने से कई परेशानियों से राहत मिलती है। लेकिन, कभी-कभी केला खाने से शरीर को नुकसान भी हो जाते हैं। केला एक ऐसा फल है, जो 12 महीने मिलता है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि बच्चे या बड़े किसी भी टाइम केले खा लेते हैं। ऐसे में किसी भी समय केला खाना फायदेमंद की बजाय नुकसानदायक भी हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस वक्त और किस तरीके से केले को खाना चाहिए, ताकि पोषण के साथ-साथ फायदा भी आपको मिल पाएं। अगर फलों को सही टाइम पर खाया जाएं तो जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। ऐसे में आपको जानना चाहिए कि केला को सुबह, दोपहर या शाम कब सेवन करना चाहिए।

सुबह के टाइम

सुबह के समय केला खाना काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भरपूर होती है, जो हमें एनर्जी देती है। ऐसे में आप ब्रेकफास्ट के समय केला खाने का सही टाइम है।

एक्सरसाइज से पहले या फिर बाद में

केले में भरपूर पोटैशियम पाया जाता है, जो एक इलेक्ट्रोलाइट होता है और हमारी मांसपेशियों को मजबूत रखता हैं। ऐसे में एक्सरसाइज से पहले या बाद में केला खाने से इलेक्ट्रोलाइट्स और खुद को एनर्जी से भरपूर रखने में काफी हेल्प मिलती है।

रात में केले का सेवन

रात के समय केला खाने से शरीर में सेरोटोनिन बनाने में मदद करता है। सेरोटोनिन (Serotonin) एक दिमाग का हार्मोन है जिससे नींद अच्छी होती है। केले में ट्रिप्टोफैन (Tryptophan) नामक अमीनो एसिड भी पाया जाता है, जो सेरोटोनिन बनाने में मदद करता है। अगर रात के समय केला खाते हैं, तो नींद की क्वालिटी बेहतर होती है।

भूलकर भी इस समय ना खाएं केला

अब जरूरी बात आती है कि केले को कब नहीं खाना चाहिए, तो आपकी जानकारी बता दें, सुबह कभी भी खाली पेट केला खाने से आपको बचना चाहिए। इसके साथ ही दूध के साथ भी केले नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ये वजन बढ़ाता है और पाचन से जुड़ी परेशानी, मतली और वोमिटिंग जैसी परेशानी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button