Ranbir Kapoor को ED ने भेजा समन, Mahadev Betting App से जुड़ा है मामला
Ranbir Kapoor Summoned By Enforcement Directorate: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का नाम अचानक से एक बड़ी कंट्रोवर्सी में सामने आया है। अपनी फिल्मों या लव अफेयर्स के लिए मशहूर रणबीर कपूर को अब ED ने समन जारी किया है।
Ranbir Kapoor Summoned By Enforcement Directorate: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का नाम अचानक से एक बड़ी कंट्रोवर्सी में सामने आया है। अपनी फिल्मों या लव अफेयर्स के लिए मशहूर रणबीर कपूर को अब ED ने समन जारी किया है। ये सुनकर एक्टर के फैंस को जोरदार झटका लगा होगा। लेकिन बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर की अब मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में एक्टर बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं। रणबीर की मुसीबतें अब बढ़ने वाली हैं।
सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये मामला Mahadev Betting App से जुड़ा हुआ है। इस ऑनलाइन गेमिंग को लेकर एक्टर के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब एक्टर से इस मामले में पूछताछ की जाएगी। ED ने कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर को 6 अक्टूबर को इस केस में सवाल-जवाब करने के लिए अपने दफ्तर बुलाया है। ED द्वारा समन जारी होने पर अब एक्टर सुर्खियों में आ गए हैं।




