जी20 समिट के चलते दिल्ली मेट्रो ने बदली टाइमिंग, पार्किंग पर भी आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली। जी20 शिखर सम्मेलन के चलते दिल्ली मेट्रो ने अपनी टाइमिंग में आंशिक तौर पर बदलाव किया है। यह उन तीन दिनों के लिए है, जब दिल्ली में जी20 समिट के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष जुटे होंगे। आज DMRC के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर 8, 9 और 10 सितंबर को प्रारंभिक स्टेशन से ट्रेन सेवाएं तड़के चार बजे शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट, पटेल चौक, आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग 8 सितंबर को सुबह चार बजे से 11 सितंबर को दोपहर तक बंद रहेगी।
दिल्ली मेट्रो का ताजा अपडेट

9 और 10 सितंबर 2023 को दिल्ली में होने वाले आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात आम जनता, पुलिसकर्मियों और अन्य सहायक एजेंसियों के कर्मचारियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
दिल्ली मेट्रो की ट्रेन सेवाएं तीन दिनों- 8 से 10 सितंबर तक के लिए सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे से शुरू होंगी।
सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी।
सुबह 6 बजे के बाद, सभी लाइनों पर पूरे दिन मेट्रो ट्रेनें सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी।
8 से 10 सितंबर के दौरान सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशन आम जनता के लिए खुले रहेंगे।

यह कार्यक्रम नौ से 10 सितंबर तक प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित होगा। मेट्रो में लाखों लोग रोज सफर करते हैं। हाल में मेट्रो ने एक दिन में यात्रियों को पहुंचाने का नया रेकॉर्ड बनाया। जी हां, दिल्ली मेट्रो से चार सितंबर को रेकॉर्ड 71.03 लाख यात्रियों ने सफर किया। ऐसे में जी20 समिट के दौरान भी लोगों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है जिससे यात्रियों को तकलीफ न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button