यूपी में लौटा कोरोना वायरस, गाजियाबाद में मिले चार मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Four corona patients found in Ghaziabad, health department increased surveillance

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि चार नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जिले में कुछ समय से कोरोना के मामले पूरी तरह थम गए थे, लेकिन अब इन नए केस ने प्रशासन और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश मोहन ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। जिला सर्विलांस अघिकारी आरके गुप्ता की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के चार पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें एक दंपति बेंगलुरु से गाजियाबाद वापस आने पर जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।
इन मरीजों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं, जिनकी उम्र 18 से 71 साल के बीच है। 18 वर्षीय युवती यशोदा अस्पताल कौशांबी में भर्ती है। 37 वर्षीय महिला और बेंगलुरु से वापस आए वसुंधरा निवासी दंपति, पति/71 वर्ष , पत्नी/64 वर्षीय को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हम स्थिति पर पूरी निगरानी बनाए हुए हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और हम लगातार टेस्टिंग बढ़ा रहे हैं।
कोरोना के नए मामलों ने यह संकेत जरूर दिया है कि महामारी का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि वे सतर्क रहें और मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कोविड अनुरूप व्यवहार को फिर से अपनाएं। सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन के अनुसार सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button