‘रिश्वत नहीं ली, सीबीआई में फंसाया गया..’ कस्टम अधिकारी ने की खुदकुशी, सुइसाइड नोट में आईआरएस समेत 6 अफसरों पर आरोप

मुंबई,(एजेंसी)। जेएनपीटी में तैनात एक कस्टम अधिकारी का शव तलोजा सेंट्रल जेल के पास तालाब से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि अधिकारी ने तालाब में कूदकर आत्महत्या की है। शुक्रवार शाम शव मिलने पर उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। खारघर पुलिस ने जांच करते हुए तालाब के पास मिली एक गाड़ी से पहचान कर ली। उनके पास से एक सूइसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें छह अधिकारी और तीन इंपोर्टर पर दबाव का आरोप लगाया है। कस्टम अधिकारी को शव मिलने के बाद लगे आरोप को लेकर अन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
जेएनपीटी में कार्यरत कस्टम अधिकारी मयंक सिंह तलोजा जेल के पास वैलीशिल्प सोसायटी में रहते थे। शुक्रवार को उनका शव तालाब में मिला था। मयंक की कार तालाब से कुछ दूरी पर खड़ी मिली है। इसी से उनकी पहचान हो पाई।
मयंक सिंह के सूइसाइड नोट में उन्होंने लिखा है, ‘वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी और तीन इंपोर्टर उन्हें परेशान कर रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी, पांच सीमा शुल्क अधिकारी और तीन इंपोर्टर उन पर जुर्माना और सीमा शुल्क लेवी के बिना गोदाम में जब्त कर रखा सामान छोड़ने के लिए दबाव डाल रहे थे। मैंने ऐसा नहीं किया, इसलिए इन लोगों ने मुझे फंसा दिया। इनकी शिकायत पर सीबीआई ने मुझ पर मामला दर्ज किया। इस शिकायत के बाद लगातार जांच के नाम पर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। इसी से परेशान होकर मैंने आत्महत्या की है।’ फिलहाल, खारघर पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button