यूट्यूबर अमित भड़ाना को मिली जान से मारने की धमकी

नोएडा। यूट्यूबर अमित भड़ाना को अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी गई है। कोतवाली सेक्टर-49 थाने में इस पर एफआईआर दर्ज हुई है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह केस अमित के भाई सुधीर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार 7 अगस्त को एक अज्ञात नंबर से उनके वॉट्सएप पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि अमित भड़ाना को वह जान से मार देगा। इसके बाद मोबाइल पर भेजे गए मैसेज में आरोपी ने कहा कि उसे अमित के घर और दफ्तर का पता मालूम है। यह भी बताया कि अमित भड़ाना मुखर्जी नगर में चल रही शूटिंग में व्यस्त हैं। वहां पहुंचकर अमित भड़ाना को जान से मारने की धमकी दी।
अमित भड़ाना एक लोकप्रिय भारतीय यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो अपने कॉमेडी स्केच और वाइन के लिए जाने जाते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी से संबंधित स्थितियों और पात्रों पर आधारित हास्य वीडियो बनाकर अमित ने यूट्यूब पर बड़े पैमाने पर फॉलोअर्स हासिल किए। अमित भड़ाना दिल्ली में रहते हैं। फिलहाल वो अपने प्रोजेक्ट्स के साथ कि फिल्मों और सॉन्ग वीडियो में भी काम कर रहे हैं। अमित भड़ाना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button