दिल्ली के 1675 परिवारों को मिलेगा नए साल का तोहफा, पीएम मोदी सौंपेंगे मकान की चाबी

1675 families of Delhi will get new year gift, PM Modi will hand over the keys of the house

नई दिल्ली। ‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ योजना के तहत 1675 परिवारों के लिए नए और पक्के मकान का सपना नए साल में पूरा होने जा रहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने उत्तरी दिल्ली के अशोक विहार स्थित जेलरवाला बाग में निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का कब्जा पात्र लोगों को सौंप दिया जाएगा। राजनिवास से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीन जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा। पहले मोदी इन फ्लैटों का मुआयना करेंगे। फिर अशोक विहार के रामलीला मैदान में एक समारोह के दौरान पांच भाग्यशाली आवंटियों को उनके सपनों के घर की चाबी सौंपेंगे।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी होगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण का कहना है कि प्रति फ्लैट का निर्माण लागत 25 लाख रुपये है। पात्र लाभार्थी से मात्र 1.41 लाख रुपये लिए गए हैं। इन फ्लैटों में सभी आधुनिक सामाजिक और भौतिक सुविधाएं, सामुदायिक सुविधाएं, सीवेज शोधन व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल आदि की सुविधाएं प्रदान की गई हैं। उपराज्यपाल ने जेलरवाला बाग परियोजना के निरीक्षण और उसके बाद की समीक्षा बैठकों में इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिए थे। डीडीए उपाध्यक्ष से अनुमति मिलने के बाद ड्रा के माध्यम से फ्लैट आवंटित किए गए हैं। कुल आवंटित 1396 फ्लैटों में से 1078 फ्लैट जेलरवाला बाग जेजे क्लस्टर के पात्र झुग्गीवासियों को और 318 फ्लैट इसके पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित गोल्डन पार्क रामपुरा और अशोक विहार में माता जय कौर पब्लिक स्कूल के सामने जेजे क्लस्टर के परिवारों को आवंटित किए गए हैं।
इससे पहले नवंबर, 2022 में प्रधानमंत्री ने कालकाजी में पात्र झुग्गीवासियों को 3024 आधुनिक ईडब्ल्यूएस फ्लैट सौंपे थे। 337 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था जेलरवाला बाग में डीडीए ने 1675 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए हैं। 340 वर्ग फुट आकार वाले फ्लैट में एक बेडरूम, लिविंग रूम, किचन, अलग शौचालय और बाथरूम और एक बालकनी है। इस परियोजना का कुल आवासीय निर्मित क्षेत्र लगभग 67,000 वर्ग मीटर है। सामुदायिक सुविधाओं के लिए कवर्ड क्षेत्र लगभग 1000 वर्ग मीटर है। इसमें 337 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी होगी। बचे हुए फ्लैट भी जल्द आवंटित कर दिए जाएंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से बताया कि पीएम मोदी का समय तय हो गया है। वह पांच लोगों को अपने हाथों से फ्लैट की चाबी देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button