गाजियाबाद में क्रासिंग रिपब्लिक में महागुन मिलेनिया मॉल के पास धंसी सड़क, मौके पर पहुंचे जीडीए अधिकारी

गाजियाबाद। गाजियाबाद स्थित क्रासिंग रिपब्लिक में निर्माणाधीन महागुन मिलेनियम मॉल के पास बारिश के कारण रविवार दोपहर सड़क और फुटपाथ धंस गया। निर्माणाधीन मॉल के पास करीब 50 फीट गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर गया है। इसकी वजह से गोल चक्कर से ग्लास गेट की तरफ आने वाली सड़क व फुटपाथ निर्माणाधीन माल के सामने धंस गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एहतियात के तौर पर उस इलाके में आवागमन बंद कर दिया गया है और मोटर की मदद से निर्माणाधीन मॉल के गड्ढे से पानी निकालने का काम शुरू कर दिया गया है।
पुलिस ने द्वारा जीडीए और जिला प्रशासन के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे जीडीए के ओएसडी सुशील चौबे ने बताया कि गड्ढे से पानी निकालने के बाद धंसी हुई सड़क और फुटपाथ को दुरुस्त किया जाएगा।




