प्रगति मैदान के बाद दिल्ली के कश्मीरी गेट पर दिनदहाड़े डकैती, कारोबारी से 4 लाख रुपये की लूट

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दिन-ब-दिन बदमाश बोखौफ होते जा रहे हैं। अभी प्रगति मैदान टनल लूट के खुलासे को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि एक और व्यापारी से लूट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला कश्मीरी गेट का है। यहां कुछ लुटेरों ने एक व्यापारी से 4 लाख रूपये लूटकर फरार हो गए। हालांकि लूट की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिल्ली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बता दें कि 3 दिन पहले ही दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में एक व्यापारी से 2 लाख रुपये की लूट हुई थी।
दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यापारी उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास पहुंचा। फोन उठाने के लिए उसने युधिष्ठिर सेतु फ्लाईओवर पर अपना वाहन रोका तभी, पीछे से स्कूटी से आए बदमाशों ने उनसे 4 लाख रूपये का बैग छीन और फरार हो गए। हालांकि यह घटना मंगलवार 27 जून यानी कल की है। जब दिल्ली पुलिस प्रगति मैदान टनल लूट की पूरी कहानी बता रही थी तब दूसरी तरफ ये बदमाश इस लूट को अंजाम दे रहे थे। व्यापारी पूर्वी दिल्ली के शाहदरा के रहने वाले हैं
3 दिन पहले प्रगति मैदान टनल में हुई थी लूट
दिल्ली में 3 दिन पहले भी एक व्यापारी से लूच हुई थी। लुटेरेों ने प्रगति मैदान टनल में एक कार को रोककर गन प्वाइंट पर व्यापारी से 2 लाख लूट लिए थे। दिल्ली पुलिस ने इसके बाद इस घटना से संबंदित 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 7 लाख रुपये बी बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ 350 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 1700 लोगों को हिरासत में लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button