140 हथियार समेत उग्रवादियों का सरेंडर, 24 घंटे में काम कर गई अमित शाह की अपील

इंफाल,(एजेंसी)। मणिपुर में 140 हथियारों समेत उग्रवादियों ने सरेंडर कर दिया है। मणिपुर में गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के तुरंत बाद ही इसे बड़े असर के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल बीते दिन ही शाह ने इस बात को लेकर अपील की थी, जिसके चौबीस घंटे के अंदर ही इतनी ज्यादा संख्या में हथियार के साथ उग्रवादियों ने सरेंडर कर दिया है। बीती 3 मई से भड़की हिंसा के चलते मणिपुर राज्य जल उठा था और करीब 75 से ज्यादा लोगों ने जान गंवा दी थी।
डीजीपी के तबादले के बाद राजीव सिंह को मिली कमान
बीते दिन ही गृहमंत्री अमित शाह के मणिपुर दौरे के बीच नए डीजीपी की नियुक्त की गई है। राज्य में बेकाबू हिंसा को देखते हुए पुलिसिंग में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल किया गया। 1993 बैच के आईपीएस ऑफिसर राजीव सिंह को मणिपुर का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। राज्य में हुई हिंसा को काबू में न कर पाने के चलते डीजीपी पी डोंगल का तबादला कर राजीव सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। फैसले से एक दिन पहले ही त्रिपुरा कैडर से राजीव सिंह का ट्रांसफर मणिपुर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button