बजरंग दल द्वारा जिलाधिकारी फतेहपुर को भेजा महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन

श्रवण कुमार तिवारी,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। विरोध प्रदर्शन के साथ बजरंग दल संगठन विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित होकर द्वारा जिलाधिकारी फतेहपुर महामहिम राष्ट्रपति नई दिल्ली के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी द्वारा बजरंग दल संगठन को पीएफआई जैसे आतंकी संगठन से जोड़कर आगामी 10मई 2023 को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना एक घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसमें बजरंग दल संगठन को पीएफआई जैसे आतंकी संगठन का दर्जा दिया गया है।जिसका विरोध प्रदर्शन करते हुए द्वारा जिलाधिकारी फतेहपुर के महामहिम राष्ट्रपति नई दिल्ली के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है। देशभर में इस समय आतंकवादी संगठनों के ठिकानों पर देश की पुलिस टीम छापामारी कर रही है।कांग्रेस पार्टी द्वारा बजरंग दल संगठन को जिस पीएफआई से जोड़ा जा रहा है वह एक राष्ट्र विरोधी आतंकी संगठन है। एनआरसी,सीएए के दौरान शामली मुजफ्फरनगर मेरठ बिजनौर बाराबंकी गोंडा बहराइच वाराणसी आजमगढ़ और सीतापुर जैसे जनपदों में और और देश के विभिन्न हिस्सों में हुए दंगों में पीएफआई की महती भूमिका रही है।जिसकी खुफिया एजेंसी के पास पर्याप्त सबूत मिले हैं। उपरोक्त कारणों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने पापुलर फ्रंट आफ इंडिया ( पीएफआई) को 27सितम्बर 2022 को बैन कर दिया गया है। पुलिस इन लोगों के ठिकानों पर लगातार छापामारी कर रही है। जिसके फलस्वरूप तेरह सौ से भी ज्यादा के मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
बजरंगियों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने बजरंग दल को राष्ट्र विरोधी संगठन पीएफआई से तुलना करके करोंड़ों हिन्दुओं की आस्था को अपमानित करने का काम किया गया है।जिसकी बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद भारत द्वारा विरोध दर्ज कराया जा रहा है। इस मौके पर विजय शंकर मिश्रा जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद रविप्रकाश गुप्ता जिला विधिप्रमुख संजीव, राहुल अग्निहोत्री जिला संयोजक बजरंग दल आकाश तिवारी नगर संयोजक बजरंग दल, अनुराग अग्रहरि नगर सहसंयोजक बजरंग दल अंशुमान बाजपेई तेलियानी संयोजक बजरंग दल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच ज्ञापन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।




