बहराइच जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर चला वाहन चेकिंग अभियान

बहराइच, (राहुल सिंह यूपी ब्यूरो चीफ)।बहराइच जिला मजिस्ट्रेट जिला/ निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर एसएसटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न चौराहों एवं क्षेत्रों क्षेत्रों में नगर निकाय चुनाव के क्रम में आकस्मिक वाहन चेकिंग की गई। ऐसे चेकिंग अभियान के दौरान उप निरीक्षक अशोक कुमार यादव, हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम, कांस्टेबल संतोष यादव, कांस्टेबल विजय के साथ अन्य पुलिस टीम शामिल रही।




