महिला नक्सली का जंगल में था खौफ, 8-8 लाख के दो इनामी सहित तीन माओवादियों का सरेंडर

Female Naxalites were feared in the jungle, three Maoists including two with a bounty of Rs 8 lakh each surrendered

बीजापुर/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल के जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। राज्य में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में सबसे ज्यादा नक्सली हैं। पुलिस और सुरक्षाबल के जवान इन इलाकों में लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। शुक्रवार को बस्तर के बीजापुर जिले में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। माओवादी विचारधारा से परेशान होकर तीन हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है उनमें से दो के सिर पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में तीन नक्सलियों ने शुक्रवार को सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन तीन में से दो नक्सलियों के सिर पर इनाम था। अधिकारियों ने बताया कि तीन नक्सलियों रमेश फरसा, महिला नक्सली मनकी माड़वी और लक्ष्मण पोटाम ने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने बताया कि नक्सली रमेश फरसा और मनकी माड़वी के सिर पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था। रमेश फरसा की उम्र 25 साल जबकि मनकी माड़वी के उम्र मात्र 22 साल है।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की विकास विरोधी भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा और जीवन शैली क्षुब्ध होकर आत्मसमर्पण किया। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला और अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत 25-25 रुपये हजार प्रदान किये गये। साथ ही उन्हें अन्य सहायता भी दी जाएगी।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक 145 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 326 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि बीजापुर जिले में हाल ही में सुरक्षाबल के जवानों ने बड़े एनकाउंटर भी किए गए हैं। एनकाउंटर में करीब 137 से ज्यादा नक्सली इस साल मारे गए हैं। बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button