दिल्ली में फ्लाई ओवर के नीचे मिली सड़ी-गली लाश

नई दिल्ली। दिल्ली के गीता कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां मॉरीशस के एक व्यक्ति का शव सड़ी गली हालत में मिला है। दिल्ली पुलिस के जवान को रात में पेट्रोलिंग करने के दौरान विदेशी नागरिक का शव दिखा, जिसके बाद टीम घटना स्थल पर पहुंची। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

जानकारी के मुताबिक मॉरीशस के एक व्यक्ति का शव यहां गीता कॉलोनी इलाके में एक अंडरपास के पास मिला है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मॉरीशस निवासी बागवत लुछमी (66) के रूप में की गई है और उसकी मृत्यु कई दिन पहले हुई प्रतीत होती है। पुलिस के मुताबिक, लुछमी छह फरवरी को पर्यटक वीजा पर भारत आया था और उसका शव शुक्रवार शाम को मिला, जब एक राहगीर ने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आस पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की मृत्यु दो से तीन दिन पहले हुई होगी। पुलिस ने बताया कि शव को अस्पताल में रखवा दिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं, जो पूछताछ के लिए उन इलाकों का दौरा कर रही हैं, जहां लुछमी अपनी मौत से पहले गया था। पुलिस इस बीत की जांच भी कर रही है कि उस व्यक्ति की मौत कैसे हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।

बता दें कि इससे पूर्व तीन दिन पहले ही पुलिस को तीन रूसी नागरिकों की लाश मिली थी। तीनों ही लाशें ओडिशा में मिली थी। पुलिस को ये लाशें अलग अलग स्थानों से बरामद हुई थी। इनमें से एक व्यक्ति की मौत होटल में हार्ट अटैक के कारण हुई थी। वहीं एक व्यक्ति की मौत खुदखुशी करने के कारण हुई थी। व्यक्ति ने तीसरी मंजिल से आत्महत्या करने के लिए छलांग लगाई थी। वहीं तीसरे मामले में पानी के जहाज से लाश मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button