दिल्ली के मायापुरी में स्टील कटिंग फैक्ट्री में लगी आग, टला बड़ा हादसा
पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी में एक स्टील कटिंग एवं पैकिंग सामग्री बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जो देखते ही देखते पहली और दूसरी मंजिल तक फैल गई।

पश्चिमी दिल्ली। मायापुरी में स्टील कटिंग एवं पैकिंग सामग्री बनाने वाली फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में आग पहली और दूसरी मंजिल पर फैल गई।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, लगभग 500 वर्ग गज क्षेत्र में बनी यह इमारत बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और दो मंजिलों वाली है, जिसमें कुछ हिस्से अस्थायी तथा कुछ स्थायी निर्माण के हैं।
आग की तीव्रता के कारण भवन का कुछ हिस्सा भी ढह गया। मौके पर दमकल की 18 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। साथ ही आग किस वजह से लगी इसका पता अभी नहीं चल सका है।




