आजमगढ़ की शादी में बार बाला ने दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर किया डांस, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप

आजमगढ़,(उत्तर प्रदेश)। अब तक आपने ने बार-बालाओं के डांस के साथ नाच रहे युवकों को असलहा लहराते देखा होगा, लेकिन आजमगढ़ जिले में एक कदम आगे चलते हुए असलहा लहराकर नाचते हुए बार बालाओं का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रौनापार थाना क्षेत्र के मसूरियापुर गांव का बताया जा रहा है। यहां एक प्रोग्राम के दौरान बार बाला के हाथों में असलहा लेकर नाचती नजर आ रही है, वो भी एक नहीं बल्कि दोनों हाथो में एक साथ असलहा लेकर डांस कर रही है। यह सब नजारा किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की।

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अधिकारियों ने संबधित थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल रुसिया का कहना है रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम मसूरियापुर में सोशल मीडिया के द्वारा एक महिला का दोनों हाथों में असलहा लहराते हुए डांस का वीडियो दिखाया गया है। स्थानीय स्तर तक इसकी छानबीन की गई। रौनापार थाना क्षेत्र के मसूरियापुर ग्राम ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, जिस व्यक्ति के द्वारा टि्वटर पर पोस्ट किया गया है के संबंध में भी पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button