खेलो इंडिया शीतकालीन खेल में भाग लेंगे 1500 से अधिक खिलाड़ी

नेशनल डेस्क। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि गुलमर्ग में होने वाला खेलो इंडिया शीतकालीन खेल अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा जिसमें छह दिनों में 11 स्पर्धाओं में देश भर से 1500 खिलाड़ी भाग लेंगे। ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ अगले छह दिनों की अवधि में 11 खेल आयोजनों में भाग लेने के लिए देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1500 से अधिक खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं। यह देश में शीतकालीन खेलों का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा।’’

ठाकुर ने इस मौके पर तंगमर्ग में स्नो क्रिकेट मैच में भी भाग लिया जहां उनका गर्मजोशी से पारंपरिक स्वागत किया गया। ठाकुर ने कहा, ‘‘ हिमपात के बाद शीतकालीन खेल वहां हो रहे है जिससे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। मैं गर्मजोशी से स्वागत और आतिथ्य के लिए स्थानीय लोगों का शुक्रगुजार हूं।’’ ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया एक खेल आंदोलन है जिसके तहत पूरे साल युवा खेलों, विश्वविद्यालय खेलों और शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button