आदिपुरुष विवाद में कूदे आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, बोले- धार्मिक भावनाओं से ना हो छेड़छाड़

आजमगढ़,(उत्तर प्रदेश)। यूपी के आजमगढ़ से सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी आदिपुरुष फिल्म से जुटे विवाद में आगे आ गए है। उन्होंने कहा कि आदिपुरुष में रावण और हनुमान जी के गेटअप पर आपत्ति होनी चाहिए। किसी भी धार्मिक ग्रंथ के मूल भावना से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। सिनेमा हो या साहित्य हो, जो मूल है उसी पर केंद्रित होना चाहिए। धार्मिक भावनाओं से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा सांसद निरहुआ ने आजमगढ़ से गोरखपुर वाराणसी को सीधे जोड़ने वाली रेल लाइन के सर्वे को लेकर हुए टेंडर पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर से टेंडर का कार्य शुरू हो जाएगा, जो 70 से 80 दिन में पूरा हो जाएगा। 1975 में भी सर्वे का कार्य हुआ था, लेकिन यह फिर पूरा नहीं हो सका। तब कई बार इस को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया, लेकिन मामला अटका ही रहा। अब नए सिरे से सर्वे का कार्य शुरू किया जा रहा है।

दूसरी तरफ सांसद निरहुआ के पहले के दावे कि दशहरे से पहले सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी। लेकिन ऐसा ना होने पर उठ रहे सवाल पर सांसद ने कहा कि बारिश के चलते दिक्कत हो गई थी, अब बारिश खत्म हो रही है। इसके बाद सड़कों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस मामले में डीएम से भी अभी बात की गई है। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रशिक्षण पाएं छात्र-छात्राओं को अलग-अलग कंपनियों के नियुक्ति पत्र दिए गए। सांसद निरहुआ ने बताया कि 5 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य बनाया गया है। लगातार अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है। पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी आए थे, तभी उन्होंने यहां पर रोजगार मेले को लगाने का निर्देश दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button