दिल्ली में विधायकों के वेतन में होगी 66 प्रतिशत की वृद्धि, उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ जब से विरोध शुरू हुआ है, तब से देश के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के वेतन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का ध्यान भी इस ओर जाने लगा है कि उनके प्रतिनिधियों को कितना वेतन-भत्ता मिलता है। इसी बीच दिल्ली सरकार अपने विधायकों के वेतन में 66 फीसदी का इजाफा करने जा रही है। उपराज्यपाल ने इससे संबंधित विधेयक को मंजूरी दे दी है।
मालूम हो कि दिल्ली के विधायक देश के सबसे कम वेतन पाने वाले विधायकों में से एक हैं। लंबे समय से इनकी वेतन वृद्धि का मामला अटका हुआ था। दिल्ली सरकार ने सोमवार से दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुलाया है।इसमें विधायकों के वेतन और भत्तों में संशोधन को लेकर विधेयक पेश किया जाएगा। इस विधेयक के पास होते ही करीब सात साल से लंबित वेतन वृद्धि का रास्ता खुल जाएगा।
इस विधेयक के पास हो जाने के बाद दिल्ली के विधायकों को हर महीने 90000 रुपये का भुगतान वेतन के रूप में किया जाएगा। आज तक दिल्ली के विधायक हर महीने वेतन के रूप में 54000 रुपये का भुगतान किया जाता था। विधेयक पास होने से इनके वेतन में 66% की वृद्धि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button