करावल नगर में ट्रैफिक पुलिस ने काटे ताबड़तोड़ चालान, लोगों ने किया विरोध, पर नहीं रोकी कार्रवाई

Traffic police in Karawal Nagar issued challans in large numbers, people protested but no action was stopped

राजीव कुमार गौड़/उत्तर पूर्वी दिल्ली। करावल नगर रोड पर शेरपुर चौक के पास दिल्ली यातायात पुलिस ने अवैध पार्किंग वालों के खिलाफ दो दिन तक अभियान चलाया। सौ से अधिक वाहनों के चालान किए गए। 30 से अधिक वाहनों को जब्त किया गया। अवैध पार्किंग के चलते सड़क पर लोगों को जाम से जूझना पड़ता था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
खजूरी सर्कल के इंचार्ज इंस्पेक्टर रवि दत्त के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर करावल नगर के विधायक मोहन सिंह बिष्ट भी पहुंचे और कार्रवाई की सराहना की। मुस्तफाबाद से लेकर शेरपुर चौक तक लोग मुख्य सड़क पर ही अवैध पार्किंग करते हैं। जिस वजह से सड़क संकरी हो जाती है। सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को जाम से जूझना पड़ता है।
कई बार स्थिति काफी ज्यादा खराब हो जाती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इस संबंध में कई शिकायतें की। इसपर संज्ञान लेकर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को कार्रवाई का विरोध भी झेलना पड़ा। लेकिन कार्रवाई रूकी नहीं।
इससे पहले बीते दिन दिल्ली के उपराज्यपाल के आदेश के बाद परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। जिसके तहत दिल्ली के किसी इलाके से दूसरे राज्यों के लिए सवारियां लेकर चलना अब बस ड्राइवरों या उसके मालिकों के लिए आसान नहीं रहने वाला है। परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन कर रहीं 2000 बसों पर कार्रवाई की है। अब सिर्फ दिल्ली के तीनों आईएसबीटी बसों से ही सवारियों को भरा जा सकेगा।
इस सख्ती के बाद डग्गामार बसों के परिचालन पर रोक लगने की संभावना बढ़ गई है। परिवहन विभाग नियमों का उल्लंघन कर रहीं ऐसी 2000 बसें अब तक अपने कब्जे में ले चुका है। बता दें इन बसों को पिछले दो महीने में जब्त की गई। बता दें कि दिल्ली के कई हिस्सों से बड़ी संख्या में निजी बसें दूसरे राज्यों के लिए जाती हैं। एक तरह से शाम के समय हर रोज ये अवैध बस स्टैंड सज जाते हैं। जिसमें पुलिस के कुछ कर्मचारी भी शामिल होते हैं और अवैध वसूले के कारण विभाग को राजस्व की हानि होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button