सरकारी पिस्टल खोंसकर बालाओं के साथ कमर लचकाती बिहार पुलिस, वीडियो वायरल, हो गए सस्पेंड
अरवल,(बिहार)। बिहार के अरवल में पिछले दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में आप दो लड़कियों को देख सकते हैं। जिसमें एक लड़की नीले रंग की ड्रेस में गजब का डांस करती हुई नजर आ रही है। इस बीच वहीं पर दो लोग आते हैं। और पिस्टल लगाकर डांस करना शुरू कर देते हैं। वायरल वीडियो में दो शख्स बार-बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में जो दो लोग पिस्टल लेकर डांस कर रहे हैं, वे बिहार पुलिस के जवान हैं। वायरल वीडियो सदर थाना के अरवल सिपाह का बताया जा रहा है। तिलक समारोह में पुलिसकर्मियों ने बार-बालाओं के साथ पिस्टल कमर में खोसकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सरकारी पिस्टल के साथ जिस तरह से बेखौंफ होकर ये जनता रखवाला डांस कर रहा है। उसे देखने क बाद सुशासन बाबू पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफोर्म ट्विट्रर पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि, बिहार पुलिस का कर्मचारी किस तरह से जमकर डांस कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अरवल एसपी ने संज्ञान में लिया। बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाने वाले जवानों की पहचान राहुल कुमार और श्रवण कुमार के रूप में हुई है। अरवल एसपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी ने दोनों जवानों को लाइन हाजिर कर विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है।इस वायरल होते वीडियो की परिपूर्ण न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है।
सरकारी पिस्टल खोंसकर कमर लचकाती बिहार पुलिस. pic.twitter.com/33hBWLjLPT
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) June 14, 2022





