धाता ब्लॉक में प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष का चुनाव, संजय सिंह निर्विरोध निर्वाचित

संवाददाता/सत्येंद्र शुक्ला
फतेहपुर,उत्तर प्रदेश। विकास खंड धाता के भीमपुर स्थित एक मैरिज हॉल में गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में संजय सिंह निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिले से पर्यवेक्षक के रूप में बलराम सिंह तथा चुनाव अधिकारी के रूप में शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, आशीष यादव, शैलेन्द्र अवस्थी और विनीत कुमार मौजूद रहे।
दोपहर दो बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह और शौष्ठव त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान शौष्ठव त्रिपाठी का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं होने के कारण उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। इसके बाद संजय सिंह एकमात्र वैध प्रत्याशी रह गए। चुनाव अधिकारियों ने उन्हें निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के हितों के लिए वह निरंतर कार्य करते रहेंगे और संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने चुनाव में शामिल शिक्षकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी कराई थी।
चुनाव के दौरान ब्लॉक क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। इनमें धर्मेन्द्र सिंह, ज्ञान सिंह, सुनील सिंह, सत्यजीत सिंह, ओम श्री चंदेल, राम प्रसाद सिंह, अभिषेक सिंह, सतीश कुमार सिंह चंदेल, निरपत सिंह, उमेश सिंह, संदीप सिंह, दानिश सिद्दीकी, अनिल पांडेय, सुरेश कुमार, नौशाद अहमद, सोनू सिंह, सतीश सिंह, सुनील कुमार, महताब आलम और बीरेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। उपस्थित शिक्षकों ने नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह को बधाई दी।



