आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के बेटे सनत ने सना संग लिए सात फेरे

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 26वें गवर्नर संजय मल्होत्रा के बेटे विवाह बंधन में बंध गए हैं। बेटे की शादी में राजस्थान कैडर के खास आईएएस और आईपीएस के साथ हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। इस मौके पर संजय मल्होत्रा ने सिर पर पिंक पगड़ी पहनी। बेटे की शादी के बाद रिसेप्शन अब दिल्ली में होगा।

चंडीगढ़,एजेंसी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा के परिवार में सोमवार को विवाह समारोह के साथ खुशियों का माहौल रहा। उनके बेटे सनत ने चंडीगढ़ के नजदीक पंजाब के जीरकपुर में आयोजित समारोह में सना को अपना जीवनसाथी चुना। विवाह समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित राजस्थान कैडर के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी मौजूद रहे।
विवाह समारोह के दौरान आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा गुलाबी रंग की पगड़ी में नजर आए। उनकी पत्नी भी समारोह में मौजूद रहीं। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में विवाह की रस्में संपन्न हुईं।
सनत और सना के विवाह के बाद 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। यह समारोह निजामुद्दीन स्थित सीमा सुरक्षा बल मेस में प्रस्तावित है। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार स्वागत समारोह शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। इसमें राजनीतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों के साथ उद्योग जगत से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है।
जीरकपुर पंजाब के मोहाली जिले में स्थित प्रमुख उपनगर है और चंडीगढ़ के बेहद करीब है। यह पंचकूला और चंडीगढ़ की सीमाओं के नजदीक शिवालिक की पहाड़ियों की तलहटी में बसा हुआ है। दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले मार्ग पर जीरकपुर को चंडीगढ़ के प्रवेश क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है।
संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। आरबीआई गवर्नर का पद संभालने से पहले वह केंद्र सरकार में राजस्व सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह राजस्थान के बीकानेर से आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button