कृष्णा नगर जैन मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दीपदान, 76 दिन तक दीप प्रज्ज्वलन का संकल्प

पूर्वी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कृष्णा नगर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में राष्ट्रसंत परंपराचार्य श्री 108 प्रज्ञसागर जी मुनिराज के पावन सान्निध्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में दीपदान किया गया और प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।
दीपदान के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंगल कामना व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार दीपक निरंतर प्रकाश देता है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन में अहिंसा, सत्य, ज्ञान और सद्विचारों की ज्योति सदैव प्रज्वलित रहे। इस दौरान देश और समाज के लिए उनके निरंतर योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और मंगल भावनाओं से परिपूर्ण रहा।
आयोजकों के अनुसार, जैन समाज की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 76 दिनों तक प्रतिदिन एक दीप प्रज्ज्वलित करने का संकल्प लिया गया है। इसके माध्यम से निरंतर प्रकाश, सद्भावना और मंगलकामना का संदेश देने की बात कही गई।
कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष विपिन जैन, संजय जैन, महामंत्री सचिन जैन, मंत्री वीरेंद्र जैन, भाजपा जिला प्रवक्ता विनीत जैन, जिलाध्यक्ष विनोद जैन और जिला महामंत्री शुभम जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इसके अलावा दीपक जैन जैनक्स, दीपिका जैन, नरेंद्र जैन, संजय जैन, सुनील जैन, सुनील सागर सेवा समिति से अंकित जैन और पंकज जैन सहित अनेक लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर जैन समाज के प्रधान सतीश जैन साड़ी वालों और महामंत्री प्रमोद जैन ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि दीपदान के माध्यम से समाज में सकारात्मक विचार, सद्भाव और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button