पुंछ से दिल्ली के लिए शुरू होगी स्लीपर बस सेवा, लंबी दूरी का सफर होगा आरामदायक

पुंछ से दिल्ली के लिए जल्द ही स्लीपर बस सेवा शुरू होने जा रही है, जो जिले के लोगों के लिए लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाएगी। यह पहली बार है जब पुंछ में स्लीपर बस पहुंची है, यह यात्रियों को सीधा दिल्ली तक सुविधा प्रदान करेगी।

पुंछ,जम्मू-कश्मीर। सीमावर्ती जिले पुंछ से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए जल्द स्लीपर बस सेवा शुरू होने जा रही है। जिले में पहली बार स्लीपर बस पहुंची है, जो पुंछ से सीधे दिल्ली के लिए संचालित की जाएगी। बस के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने चालक और मालिक का स्वागत करते हुए इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया।
जानकारी के अनुसार पुंछ और दिल्ली के बीच दो स्लीपर बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें एक बस पुंछ से दिल्ली और दूसरी दिल्ली से पुंछ के लिए यात्रियों को सेवा देगी। पुंछ से दिल्ली तक का किराया 2,500 रुपये निर्धारित किए जाने की जानकारी दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुंछ से दिल्ली की दूरी अधिक होने के कारण लंबे समय से यात्रियों को आरामदायक परिवहन सुविधा की आवश्यकता महसूस हो रही थी। स्लीपर बस सेवा शुरू होने से लंबी दूरी की यात्रा के दौरान यात्रियों को अपेक्षाकृत अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है।
नई बस सेवा का लाभ दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में काम, शिक्षा, कारोबार, उपचार तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को मिलने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इस सेवा से पुंछ और दिल्ली के बीच आवागमन आसान होगा तथा यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button