ठाणे में हुआ पार्किंग को लेकर विवाद तो शिंदे सेना के नेता ने तान दी तलवार

पहले धमकाया फिर कर दिया हमला

मुंबई/एजेंसी। मुंबई के पास ठाणे में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवेसेना के एक नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि पार्किंग विवाद को लेकर इस नेता ने एक शख्स पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई।
ठाणे के सागर नगर से एक छोटा सा वीडियो सामने आया है, जिसमें शिंदे गुट के एक नेता ने तलवार निकालते हुए देखा जा सकता है। ठाणे को एकनाथ शिंदे का गढ़ भी कहा जाता है।
आरोपी की पहचान आकाश भालेराव के रूप में हुई है, जो शिंदे वाली शिवसेना की एक यूनिट का प्रमुख है। इसमें आकाश के एक सहयोगी सूरज हजारे की भी संलिप्तता बताई जा रही है।
आरोप है कि भालेराव ने पहले पीड़ित को धमकाया और जब बहस बढ़ गई तो उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। फिलहाल पुलिस ने भालेराव और उसके सहयोगी हजारे को हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए दोनों को वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button