एलपीजी सिलिंडर पर बड़ा फैसला, केंद्र सरकार ने हटाई कमर्शियल पैक्ड एलपीजी पर लगी पाबंदियां

केंद्र सरकार ने कमर्शियल पैक्ड एलपीजी सिलिंडर पर लगी पाबंदियां हटा दी हैं। यह कदम मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के बाद उठाया गया है।

नई दिल्ली/एजेंसी। मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का असर भारत में दिखने लगा है। केंद्र सरकार ने कमर्शियल पैक्ड एलपीजी सिलिंडर पर लगी पाबंदियों को हटा दिया है। अमेरिका-ईरान के बीच समझौता होने के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य खुल गया है। इसी के चलते सरकार ने एलपीजी सप्लाई को संकट से पहले के स्तर पर बहाल करने का फैसला किया है।
सरकार ने होटलों और अन्य जगहों पर कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई को वेस्ट एशिया संकट से पहले के स्तर पर बहाल कर दिया है और सेक्टर-वाइज पाबंदियां हटा ली हैं।
भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बुधवार को ईरान के पेट्रोलियम मंत्री मोहसिन पाकनेजाद से मुलाकात की। यह बैठक 11वी ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के दौरान गुरुग्राम में हुई।
दोनों पक्षों ने तेल, गैस और ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की और तेहरान-नई दिल्ली के बीच ऊर्जा संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार विमर्श किया। बैठक में ईरान से तेल खरीदने के मुद्दे पर भी बात हुई।
हालांकि भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में कोई फैसला पूरी तरह वाणिज्यिक आधार पर लिया जाएगा। भारत कभी ईरान से काफी बड़ी मात्रा में तेल आयात करता था।
वर्ष 2018-19 में ईरानी कच्चा तेल भारत के कुल तेल आयात का लगभग 11 प्रतिशत हिस्सा था। लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण 2019 में भारत ने इन आयातों को रोक दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button