दिल्ली में यमुना घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

फ्रेंड्स ऑफ यमुना फाउंडेशन ने आइटीओ यमुना घाट पर 'मां यमुना स्वच्छता अभियान' चलाया। इसमें नमामि गंगे, भारतीय सेना और युवाओं सहित कई संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, नदियों की सफाई को नैतिक कर्तव्य बताया।

नई दिल्ली। फ्रेंड्स ऑफ यमुना फाउंडेशन की ओर से आइटीओ स्थित यमुना घाट पर ‘मां यमुना स्वच्छता अभियान’ चलाया गया। इस अभियान में नमामि गंगे, यमुना टास्क फोर्स, भारतीय सेना, पूर्वी दिल्ली आपदा प्रहरी और विक्टोरियस फाउंडेशन के सदस्यों ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया और श्रमदान किया।
इस अवसर पर फ्रेंड्स आफ यमुना फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि नदियां हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं और इनके अस्तित्व से ही मानव जीवन संभव है, इसलिए इन्हें साफ रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है। महामंत्री जगदीश सहगल ने अभियान में युवाओं की बढ़ती भागीदारी की तारीफ करते हुए कहा कि यह बदलाव जल्द ही एक क्रांति का रूप लेगा।
इस दौरान यमुना सफाई से जुड़े अशोक उपाध्याय ने सरकार से नदियों की स्वच्छता से जुड़ी नीतियों को जमीन पर जल्द लागू करने की अपील की। स्वच्छता प्रमुख परविंदर मिश्रा ने कहा कि यदि हमारी जीवनदायिनी नदियां ही प्रदूषित और बीमार रहेंगी, तो समाज कभी निरोगी नहीं रह सकता।
इस अभियान में अवनीश मिश्रा, ओम प्रकाश यादव, सीमा शर्मा, मंजू नेगी, जयंत मिश्रा, अखिलेश श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ताओं विशेष रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button