‘डुंकी रूट’ से यात्री को अमेरिका भेजने के आरोप में पंजाबी गायक गिरफ्तार
Punjabi singer arrested for sending a passenger to America via 'Dunky Route'

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। दिल्ली पुलिस ने फर्जी वीजा पर लोगों को अमेरिका भेजने वाले गिरोह के साथ कथित संलिप्तता के आरोप में पंजाबी गायक फतेहजीत सिंह को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है।
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी बुधवार को की गई जब पंजाब के जालंधर निवासी सिंह और गिरोह के अन्य सदस्य ‘डंकी रूट’ से एक यात्री को अमेरिका भेजने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस उपायुक्त (आईजीआई) उषा रंगनानी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 12वीं तक पढ़ाई की है और वह पेशे से गायक है। उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसने दुनिया भर में गाने के कई कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। ‘डंकी रूट’ एक अवैध आप्रवासन तकनीक है जिसका उपयोग देशों में अनधिकृत प्रवेश के लिए किया जाता है।




