दिल्ली भाजपा ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिये 232 प्रत्याशियों की सूची जारी की

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने अगले महीने होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों के चुनाव के लिए शनिवार को 232 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने एक बयान में कहा कि शेष 18 उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी। भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंजूरी के बाद 232 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व की संस्तुति के साथ जारी इस सूची में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है और हम कह सकते हैं कि दिल्ली भाजपा ने समाज के सभी वर्गों से उत्कृष्ट प्रत्याशी छांट कर दिल्ली नगर निगम में जनता की सेवा के लिये समर्पित किये हैं।

पूर्वी दिल्ली के पूर्व महापौर एवं दिल्ली भाजपा के महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली की जनता का पिछले 15 सालों से आशीर्वाद मिल रहा है उससे हमें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली भाजपा चौथी बार भी निगम का चुनाव बड़े बहुमत से जीतते हुये लोगों की सेवा करेगी।आज जारी सूची में पार्टी ने 9 पूर्व महापौरों, 52 पूर्व पार्षदों, 3 विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के आलावा दो प्रदेश पदाधिकारियों, 4 जिला अध्यक्षों के साथ ही तीन डाक्टरों को भी चुनाव मैदान में उतारा है।आदेश गुप्ता ने कहा कि हमने प्रत्याशी चुनते हुये उनके सेवा भाव के साथ ही विभिन्न रायशुमारी एवं सर्वे में उनकी लोकप्रियता पर भी ध्यान दिया है।

श्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि उम्मीदवारों में 23 पंजाबी, 21 वैश्य, 42 ब्रह्मण, 34 जाट, 26 पूर्वांचली, 22 राजपूत, 17 गुर्जर, 13 जाटव, 9 बाल्मीकि, 9 यादव, 1 सिन्धी, 2 उत्तराखंडवासी के साथ ही 7 सिख, 3 मुस्लिम एव 1 जैन समाज के कार्यकर्ता को सेवा का मौका दिया है।इसके आलावा पार्टी ने 1 बलाई, 2 भूमिहार, 2 धानक, 3 धोबी, 1 कश्यप, 1 कायस्थ, 2 कोली, 1 कुशवाह, 1 लोहार, 1 सैनी, 1 सुनार, 2 स्वर्णकार समाज से जुड़े उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को भी सूची में स्थान दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button