पटना में सेना के जवान की हत्या, बाइक से जाते वक्त बदमाशों ने मारी गोली

पटना,(बिहार)। राजधानी पटना में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कंकड़बाग में सेना के जवान बबलू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बिहार के पटना में डकैती की कोशिश का कथित तौर पर विरोध करने पर बदमाशों ने सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। सिपाही की पहचान बाबुल कुमार के रूप में हुई है। जवान रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था, जब उसे बिहार की राजधानी शहर के कंकड़बाग इलाके के पास गोली मार दी गई। घटना बुधवार देर रात की है।
मूल रूप से राघोपुर के चांदपुरा गांव के रहने वाले बबलू कुमार बुधवार सुबह करीब 2.30 बजे बबलू कुमार कंकड़बाग थाना के चिड़ियांतर पुल के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें लूटपाट के इरादे से रोका। जब बबलू कुमार ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें सिर पर गोली मार दी। मृतक जवान बबलू कुमार की गुवाहाटी में पोस्टिंग थी। बाइक के पीछे बैठा बबलू कुमार गोली लगते ही जमीन पर गिर गया। बाइक चला रहा शख्स डर की वजह से वहां से भाग खड़ा हुआ। कंकड़बाग एसएचओ रविशंकर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।



