यूसीसी के तहत उत्तराखंड में हलाला का पहला मामला रुड़की में दर्ज, पति समेत नौ को बनाया आरोपी

उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बाद हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र से हलाला का मामला सामने आया है।

हरिद्वार/उत्तराखंड। उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद हरिद्वार जिले में हलाला से जुड़ा पहला बड़ा मामला दर्ज कर लिया गया है। बुग्गावाला थाना क्षेत्र में दर्ज तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट में पुलिस ने जांच के बाद पहली बार हलाला को भी अपराध मानते हुए अपनी चार्जशीट में शामिल किया है। इसे यूसीसी लागू होने के बाद राज्य ही नहीं, बल्कि देश के स्तर पर भी अहम कानूनी कार्रवाई माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, एक विवाहिता ने भगवानपुर तहसील के बुग्गावाला थाना में 04 अप्रैल 2026 को अपने पति दानिश और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पीड़िता का आरोप था कि शादी के बाद से लगातार उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। उसने पति पर तीन तलाक देने, दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने के आरोप लगाए थे।
विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया था कि पति द्वारा उसके साथ जबरन हलाला कराया गया। शिकायत के आधार पर बुग्गावाला थाना पुलिस ने पति दानिश, ससुर शहीद, जेठ मोहमद अरशद, देवर प्रवेज और जावेद, सास गुलशाना, ननद सलमा और ननदोई फैजान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button