मेरठ में सड़कों पर रख दिया सिलिंडर और लगाया जाम
मेरठ में बुक किए गए गैस सिलेंडरों की डिलीवरी न मिलने पर लोगों ने सड़क पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस और गैस एजेंसी के हस्तक्षेप के बाद होम डिलीवरी का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।

मेरठ/उत्तर प्रदेश। बुकिंग के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर महिलाओं व लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सिलिंडर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना पर पहुंची नौचंदी थाना पुलिस ने किसी तरह समझाकर प्रदर्शन कारियों को शांत किया। गैस एजेंसी संचालक ने लोगों को सिलिंडर की होम डिलीवरी दिलाकर शांत किया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि उन्होंने कई दिन पहले भारत पेट्रोलियम की सूरजकुंड स्थित सविता गैस एजेंसी गैस सिलिंडर बुक कराया था। कंपनी की ओर से डिलीवरी डेट दी गई थी। दिए गए दिन वह गोदाम पर सिलिंडर लेने पहुंच गए। वहां से कह दिया गया कि एजेंसी पर सिलिंडर मिलेगा।
वह एजेंसी के आफिस पहुंचे तो वहां उन्हें सिलिंडर देने से इन्कार कर दिया गया। इस पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। साथ लाए खाली सिलिंडर को एजेंसी के सामने सड़क पर रख दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। इससे सूरजकुंड रोड पर जाम लग गया।
सूचना पर पहुंची नौचंदी थाना पुलिस ने लोगों से बात करने के बाद कंपनी के प्रबंधकों को बुलाया। उन्होंने लोगों को सिलिंडर की घर पर ही डिलीवरी कराने का आश्वासन देकर शांत किया और वापस भेजा। पुलिस ने भी जिला आपूर्ति अधिकारी तक उनकी शिकायत पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस संबंध में जब सविता गैस एजेंसी के प्रबंधक शुभम नियम होम डिलीवरी का है। वह गोदाम हसनपुर पहुंच गए।



