मुंबई में सिर में दरांती फंसी होने के बावजूद खुद अस्पताल पहुंचा युवक

मुंबई के सायन अस्पताल में एक युवक सिर में दरांती फंसी होने के बावजूद खुद इलाज के लिए पहुंचा, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

मुंबई/एजेंसी। मुंबई के सायन अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक सिर में दरांती फंसी होने के बावजूद खुद इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में युवक सायन अस्पताल के अंदर नजर आ रहा है, जिसके सिर में दरांती का हिस्सा धंसा हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि वह खुद पैदल अस्पताल पहुंचा और इस दौरान काफी सामान्य दिख रहा था। वह मोबाइल फोन देखता हुआ और इधर-उधर घूमता नजर आया, मानो उसे गंभीर चोट का एहसास ही नहीं हो।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, युवक पर किसी ने हमला किया था, जिसके बाद यह भयावह स्थिति बनी। हालांकि, घटना की पूरी जानकारी और हमलावर की पहचान को लेकर पुलिस जांच जारी है।
विचलित करने वाला है और शहर में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रहा है। मुंबई जैसे महानगर में इस तरह की घटनाएं आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं। फिलहाल डॉक्टरों की टीम युवक का इलाज कर रही है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button