जम्मू के बंतालाब में गिरा निर्माणाधीन पुल का हिस्सा, मलबे में दबे कई मजदूर,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू के बंतलाब इलाके में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। मलबे में दबे एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि कुछ अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

जम्मू/एजेंसी। जम्मू के बनतालाब में शुक्रवार को एक पुल गिरने से 5 लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस, सेना और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
अब तक मलबे से एक मजदूर को बचाया गया है। भाजपा विधायक शाम लाल शर्मा ने कहा कि चार और मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह एक पुराना पुल था जिसकी नींव कमजोर हो गई थी।
एक टेंडर जारी किया गया था और नींव को मजबूत करने का काम शुरू हो गया था। खुदाई के काम के दौरान, एक गाड़ी के ऊपर से गुज़रने की वजह से पुल गिर गया। अधिकारियों ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही हादसे की सही वजह का पता चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button