अक्षय कुमार की बेटी को भेजा अश्लील मैसेज, 7 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की 13 वर्षीया बेटी से जुड़े साइबर उत्पीड़न मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ऑनलाइन गेम खेलते समय पीड़िता को अश्लील संदेश भेजकर उनसे अश्लील तस्वीरें मांगी थीं।
मुंबई/एजेंसी। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की 13 वर्षीया बेटी से जुड़े साइबर उत्पीड़न मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ऑनलाइन गेम खेलते समय पीड़िता को अश्लील संदेश भेजकर उनसे अश्लील तस्वीरें मांगी थीं। महाराष्ट्र साइबर पुलिस के एडीजीपी यशस्वी यादव ने बताया कि बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए घटना की जानकारी तुरंत अपने पिता अक्षय कुमार को दी, जिन्होंने एक सतर्क नागरिक होने के नाते इस मामले की शिकायत साइबर पुलिस में की।
यह घटना अक्टूबर, 2025 की है। इस मामले में साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 24 अप्रैल को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। बता दें कि यह खुलासा आरडी नैशनल कॉलेज में साइबर पुलिस द्वारा आयोजित साइबर सेमिनार कार्यक्रम में यादव ने कही। कार्यक्रम के दौरान यशस्वी यादव ने कहा कि अक्षय कुमार ने हमारे साथ एक बेहद चौंकाने वाली घटना शेयर की थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाया जा रहा है। चूंकि, अक्षय की बेटी बहुत ही बहादुर लड़की हैं। उन्होंने तुरंत माता-पिता घटना की जानकारी दी थी।
इसी कार्यक्रम में यशस्वी यादव ने अक्षय कुमार का एक पुराना विडियो प्ले किया, जिसमें अक्षय कुमार कहते हुए दिखाई दिए, ‘मैं (अक्षय कुमार) आपके साथ एक छोटी सी घटना शेयर करना चाहता हूं, जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर घटी थी। मेरी बेटी विडियो गेम खेल रही थी। कुछ विडियो गेम ऐसे होते हैं जिन्हें आप किसी अनजान व्यक्ति के साथ खेल सकते हैं। खेलते समय आपको ‘धन्यवाद, बहुत अच्छा लगा’ या ‘आप बहुत अच्छा खेल रही हैं’ जैसे मैसेज मिलते हैं, जो बहुत ही अच्छे मैसेज होते हैं। लेकिन, अचानक एक व्यक्ति ने उनकी बेटी से पूछा, ‘आप कहां से हैं?’ मेरी बेटी ने लिखा, ‘मुंबई’ और फिर बात आगे बढ़ती गई। फिर उसने एक मैसेज भेजा, ‘क्या आप मुझे अपनी अश्लील फोटो भेज सकती हैं?’ मेरी बेटी ने तुरंत फोन बंद कर दिया और यह बातें अपनी मां को बताया।’
यशस्वी यादव ने अक्षय के अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि उन्हें अक्षय ने बताया था कि सेक्सटॉर्शन भी साइबर क्राइम का एक हिस्सा है। बच्चे क्या, बड़े-बूढ़े भी बहक जाते हैं। उन्हें फिरौती देनी पड़ती है। लोग विडियो वायरल होने के डर से खुदकुशी तक कर लेते हैं। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि लोग इसके बारे में अवेयर हो। अक्षय ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शैक्षणिक संस्थानों में सातवीं से दसवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए साइबर अपराध के बारे में जानकारी फैलाने के लिए ‘साइबर पीरियड’ क्लासेस होस्ट करने का भी निवेदन किए।



